Categorized | लखनऊ

अन्तर्राष्ट्रीय पर्यावरण ओलम्पियाड का भव्य उद्घाटन

Posted on 07 September 2013 by admin

  • श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश व देश के विभिन्न प्रान्तों से  पधारी छात्र टीमों का लखनऊ में भव्य स्वागत

edited-group-of-participantsसिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर नगर (द्वितीय कैम्पस) द्वारा आयोजित चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय पर्यावरण ओलम्पियाड दिनाँक 7 सितम्बर से सी.एम.एस. कानपुर रोड आडिटोरियम में प्रारम्भ हो रहा है। कल सायं 5.00 बजे प्रदेश के लोकनिर्माण एवं सिंचाई मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में मुख्य अतिथि के रूप में पधार कर अन्तर्राष्ट्रीय पर्यावरण ओलम्पियाड का भव्य उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है।

श्री शर्मा ने बताया कि इस ओलम्पियाड में प्रतिभाग हेतु देश-विदेश की प्रतिभागी टीमों का लखनऊ आगमन लगातार जारी है। श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश व देश के विभिन्न प्रान्तों से पधारी छात्र टीमों का आज लखनऊ की सरजमीं पर भव्य स्वागत हुआ। विदेशों से पधारे ये छात्र भी लखनऊ पहुँचने पर काफी प्रसन्नचित्त दिख रहे थे और सभी में इस अन्तर्राष्ट्रीय महोत्सव में प्रतिभाग करने का जोश देखने लायक था। आज लखनऊ पधारी इन छात्र टीमों में स्वर्णभूमि विद्यालय, काठमाण्डू, नेपाल, नालन्दा कालेज, श्रीलंका, गैलेक्सी पब्लिक स्कूल, नेपाल, लिटिल एन्जिल्स स्कूल, नेपाल, कैम्ब्रियन स्कूल, बांग्लादेश आदि प्रमुख हैं।

श्री शर्मा ने बताया कि देश के विभिन्न भागों से पधारे छात्र दलों का भी आज भव्य स्वागत किया गया। आज लखनऊ पधारने वाली टीमों में सनबीम स्कूल, लहरतारा, वाराणसी, विद्याशिल्प स्कूल, बंगलोर, रीवरसाइड पब्लिक स्कूल, तमिलनाडु, बाल भारती पब्लिक स्कूल, नई दिल्ली, सेक्रेड हर्ट कान्वेन्ट स्कूल, लुधियाना, पंजाब, कार्मेल जूनियर कालेज, जमशेदपुर, झारखण्ड, भारतीय विद्या भवन, महाराष्ट, प्रगति विद्यापीठ, ग्वालियर, शारदा मन्दिर स्कूल, गोआ आदि प्रमुख हैं। श्री शर्मा ने बताया कि आज देर रात एवं कल प्रातः तक और भी अनेक टीमों के आने की संभावना है।

edited-teams-arrivedश्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के तत्वावधान में चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय  पर्यावरण ओलम्पियाड का आयोजन 7 से 10 सितम्बर तक सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, नाइजीरिया एवं भारत के लगभग 500 छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं। श्री शर्मा ने बताया कि कल 7 सितम्बर को अपरान्हः 1.15 बजे सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेन्स में विभन्न देशों से पधारे प्रतिभागी छात्र पत्रकारों से रूबरू होंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

[email protected]

[email protected]

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.


Advertise Here
Advertise Here

INFORMATION

  • Log in
  • Entries RSS
  • Comments RSS
-->





 Type in